
मुंबई – 30 अप्रेल 2020 – दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का बीती रात निधन हो गया है। खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।
29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान को खोया था। अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए. बैक टू बैक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऋषि कपूर के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं। बता दें, ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया था. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर इरफान खान का आज निधन हो गया। कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ज्ञात हो कि 25 अप्रैल को उनकी मां का निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।
जानकार लोगों के मुताबिक फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान इरफान खान को एक कीमोथैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट टल गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। 2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी। उसके बाद उनकी तबियत सम्हल नहीं पाई। 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में एडमिट करवाया गया था। जीवन मौत के बीच लंबे संगर्ष के बाद आज उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया।
2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स की देखरेख में रहे। पिछले कई महीनों से कोकिलाबेन अस्पताल में वह अपनी बीमारी से जुड़े रूटीन चेकअप्स और ट्रीटमेंट करवाते रहे थे।