
नईदिल्ली 20 अक्टूबर 2020. केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही बड़ा तोहफा मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को नवंबर से प्रभावी किया जा सकता है। कोरोना संकट के चलते सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता रोक दिया गया था। केंद्र के साथ राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ते को अगले साल जून 2021 तक टाल दिया था। लेकिन, अब केंद्र सरकार कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा देने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, कल इस पर फैसला हो सकता है। इससे 48 लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा।नईदिल्ली 20 अक्टूबर 2020. केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही बड़ा तोहफा मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को नवंबर से प्रभावी किया जा सकता है। कोरोना संकट के चलते सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता रोक दिया गया था। केंद्र के साथ राज्य सरकारों ने भी महंगाई भत्ते को अगले साल जून 2021 तक टाल दिया था। लेकिन, अब केंद्र सरकार कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा देने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, कल इस पर फैसला हो सकता है। इससे 48 लाख कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा।मालूम हो कि हाल ही में सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहारों के मौके पर तोहफा दिया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मांग को बढ़ाने की दिशा में खर्च के लिए अग्रिम में राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने एलटीसी कैश वाउचर योजना और स्पेशल फेस्टिवल एडवांस योजना का एलान किया था।