
छतरपुर: मध्यप्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गया। बता दें कि महाराजपुर थाना क्षेत्र इलाके में बारातियों से भरी कार कुएं में गिर गई। जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बता दें कि घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार की देर रात हुई। बताया जा रहा है कि सभी लोग उत्तरप्रदेश के महोवा जिले के रहेन वाले है। बता दें कि शादी समारोह में से सभी लोग घर वापस लौट रहे थे। देर रात छतरपुर जिलें के महोवा थाना इलाके के पास कार हादसे का शिकार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार कुआं सड़क के ठीक किनारे में है। कुएं के चारों ओर कोई बाउंड्री भी नही किया गया।
यहां सिर्फ लकड़ी की बल्लियां लगी हुई है। कुएं में पानी भी नहीं था। पुलिस के मुताबिक अंधेरा होनें के कारण ड्रायवर का संतुलन बिगड़ा होगा और कार कुएं में जा गिरी।हादसे का सूचना मिलते ही आस पास के स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को बचाने की कोशिश किया। जिसमें तीन लोग बच गए। मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल कराया गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में हड़कंप मच गया।