IMG-LOGO

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : भाजपा ने किया महिलाओं का सम्मान,भाजपा नेत्री प्रेमलता नागवंशी ने PM मोदी का जताया आभार,कहा अब मातृ शक्तियों को...

IMG

धमतरी - भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य  प्रेमलता नागवंशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल नवीन संसद भवन में विशेष सत्र में लाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। भाजपा नेत्री श्रीमती नागवंशी ने बताया कि ये बिल 27 साल के कठिन और अनेक रुकावटों के बाद अंततः केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है... इस बिल से महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी का अवसर मिलेगा।


इस बिल से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा है की कांग्रेस महिला विरोधी है कई सालों तक सरकार में रहने के बाद भी कांग्रेस ने महिला आरक्षण के विषय में नहीं सोचा कांग्रेस अगर महिलाओ को लेकर गंभीर होती तो यह बिल कब का पास हो गया होता परंतु कांग्रेस सिर्फ  बिल पास होने का श्रेय लेना चाहती है। कांग्रेस ने कभी भी ऐसा कोई काम नहीं किया है जिससे जनता को लाभ मिल सके। भाजपा नेत्री प्रेमलता नागवंशी ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिये पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कर देश की सभी महिला शक्तियों को शुभकामनाएं दी है।