IMG-LOGO

शारदीय नवरात्रि : माँ महामाया मंदिर फरसियाँ में नवरात्र की तैयारी जोरों पर,घी और तेल के जलेंगे मनोकामना ज्योति,इतने रुपये रखे गये है शुल्क.....

IMG

धमतरी - धमतरी के नगरी वनांचल क्षेत्र मां महामाया मंदिर फरसियाँ में शारदीय (कुवांर) नवरात्रि पर्व में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किया जाना है इस संबंध में महामाई समिति के (16 पाली)  का बैठक आहूत किया गया था। जिसमें समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल मरकाम उपाध्यक्ष गजानंद कश्यप, दीनदयाल वाले महासचिव नीरज सोन, राधेश्याम ध्रुव एवं राधेश्याम साहू सचिव, प्रयाग बिसेन कोषाध्यक्ष, सुभाष कश्यप अध्यक्ष ग्राम व्यवस्था समिति फरसियाँ ने बताया कि श्रद्धालुओ के आने-जाने,सेवा मंडलीयों के बैठक व्यवस्था,भोजन व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी किया गया है। 


इस वर्ष मनोकामना तेल ज्योति 701 रुपए व घृत ज्योति 1301 रुपए रखा गया है।जो भी श्रद्धालु गण अपना मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करना चाहते हैं वे अपना नामांकन जवाहर ध्रुव मो. नं. 7646913052,गजानंद कश्यप मो. 7724960981,अरूण प्रजापति मो.नं.8966842446,नीरज सोन मो.नं 9406235214,अल्का बुक डिपो नगरी,एवं समिति के पदाधिकारीयों के पास अतिशीघ्र पंजीयन करा सकते हैं।समिति की ओर से गजानंद सोन ने बताया कि इस वर्ष माँ मंहामायाँ युवा सेवा समिति 16 पाली के द्वारा अभिनव प्रयोग करते हुए जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19, 20 एवं 21 अक्टूबर 2023 को किया जा रहा है।जिसमे प्रवेश शुल्क 251 रुपए रखा गया है। जिसमें पंजीयन कराने हेतु रेखा राम साहू अध्यक्ष मो.नं.8959087112,अरुण कुमार प्रजापति सचिव 8966842446, महेंद्र कुमार साहू मो.नं.8253025791,ताराचंद साहू उपाध्यक्ष मो.नं.9754468899,गजानंद सोन मो.नं.8120889449,चेतन नाग सहसचिव मो.नं.7440634749. से संपर्क कर सकते हैं। 


इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 001 रुपए हरीश मालू नगरी एवं ट्रॉफी प्रयाग बिसेन द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 6001 रुपए निखिल साहू भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं ट्रॉफी नीरज सोन के द्वारा, तृतीय पुरस्कार ₹3000 मुरलीधर शांतिबाई फ्यूल नगरी के द्वारा एवं ट्रॉफी रितेश पारख द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार 2001रू. अनिल वाधवानी नगरी के एवं ट्रॉफी लोमहर्षण व राकेश कुंजाम के द्वारा प्रदान किया जाएगा।बैठक में रेखा राम साहू, कन्हाई राम देव पुजारी, चन्द्रहास ध्रुव, यशवंत कश्यप, कृष्ण कुमार साहू, गन्नू राम यादव, टिकेश समुंद, जोहन राम, भीम सेन, चेतन नाग, चन्द्रभान टिकेश एवँ 16पाली गाँव के सदस्य उपस्थित रहे।